नई दिल्ली, 10 फरवरी 2024 — राष्ट्रीय श्रोत्रिय ब्राह्मण संघ से जुड़े सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अजय कांत पाण्डेय ने सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में श्रोत्रिय ब्राह्मण समाज के एक मरीज़ को तत्परता, संवेदनशीलता और मानवता के साथ चिकित्सा सेवा प्रदान की।
उन्होंने मरीज़ की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए तुरंत आवश्यक उपचार की व्यवस्था की और हर संभव सहयोग दिया।
समाज सेवा ही सर्वोपरि
डॉ. पाण्डेय का मानना है कि डॉक्टर का पहला धर्म मानव सेवा है। उनका कहना है कि जब भी किसी समाज-बंधु को सहायता की आवश्यकता होती है, वे उसकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
परिजनों ने जताया आभार
मरीज़ के परिजनों ने डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समाज के लिए एक सच्चे सेवाभावी व्यक्ति होने का परिचय दिया है।
ऐसे चिकित्सक हमारे समाज की शान हैं, जो अपने ज्ञान और सेवा भाव से समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।
संघ का प्रत्येक सदस्य संकल्प ले कि वह समाज सेवा के इस अभियान में सहयोगी बने। यदि आप किसी समाज-बंधु की सहायता करना चाहते हैं या सहायता चाहते हैं, तो हमसे संपर्क करें।

